Warning: opendir(/home/idmiiqbb/public_html/bharatheadlinesnews.com/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/idmiiqbb/public_html/bharatheadlinesnews.com/wp-includes/load.php on line 981
हर घर जल बना मुसीबत का सबब : टूटी सड़क से त्रस्त वार्डवासी - Bharat Head Lines News    
उत्तर प्रदेश

हर घर जल बना मुसीबत का सबब : टूटी सड़क से त्रस्त वार्डवासी

बाराबंकी। विकास की राह कभी-कभी लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही हाल नगर पंचायत फतेहपुर के काजीपुर वार्ड-2 में देखने को मिल रहा है, जहां “हर घर जल” योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन के बाद सड़क की मरम्मत न होने से स्थानीय लोग बेहाल हैं।

दर्जियान मस्जिद के पीछे की इंटरलॉकिंग सड़क, जो कभी सुगम आवागमन का जरिया थी, अब गड्ढों और उखड़ी ईंटों में तब्दील हो चुकी है। महीनों पहले जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया, लेकिन उसके बाद मरम्मत की सुध लेने वाला कोई नहीं आया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पंचायत में शिकायत की, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। न तो चेयरमैन ने मौके का जायजा लिया और न ही किसी कर्मचारी ने स्थिति सुधारने की कोशिश की।

बरसात के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं, जब यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और रोज़मर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों में इस लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

“हर घर जल” का सपना अधूरा नहीं, बल्कि लोगों के लिए मुसीबत न बने—इसके लिए जिम्मेदारों को अब जागना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *