गोवा में यूपी के विकास की गाथा : राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किया यूपी का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने गोवा प्रवास के दौरान आज पणजी स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, आपसी हितों एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि दर्शना सिंह उत्तर प्रदेश दिवस की पूर्व संध्या पर आज पणजी स्थित गोवा राजभवन में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने पहुँचीं। यह गरिमामयी कार्यक्रम गोवा के राज्यपाल श्री अशोक गजपति राजू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
समारोह के दौरान दर्शना सिंह ने उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास, सशक्त सुशासन और व्यापक सकारात्मक परिवर्तनों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में विकास, विश्वास और परिवर्तन का नया प्रतीक बनकर उभरा है।
उत्तर प्रदेश की प्रगति और सुशासन की यह झलक गोवा में भी सराही गई, जिससे प्रदेश की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश — विकास, विश्वास और परिवर्तन का नया प्रतीक।

