S.I.R.अभियान के तहत विधानसभा रामनगर में शरद अवस्थी ने किया गहन निरीक्षण

बाराबंकी। दिनांक 21 जनवरी को पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने विधानसभा क्षेत्र 267 रामनगर के अंतर्गत SIR (मतदाता गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत शक्तिकेंद्र करन्धा, शेखपुर-अलीपुर के बूथ संख्या 148, 149, 150 एवं 151 का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने विनय मिश्रा, सतीश वर्मा, राजेश अवस्थी, नंदकिशोर दीक्षित, दीवाकर तिवारी, आलोक दीक्षित, मदनमोहन शुक्ला, आनंद रावत, BLO प्रीती, BLO कैलाश यादव, विकास शुक्ला, राजेश वर्मा, बाबा दीन रावत, कल्लू सिंह, कृष्णा शुक्ला, अनुप सहित अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में पाई गई कमियों के सुधार तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य मौके पर ही कराया गया।
पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक है, यही उनका संकल्प है।

