सपा की प्रदेश सचिव ठाकुर शशि पिंटू राणा ने लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से की मुलाकात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव एवं मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रहीं ठाकुर शशि पिंटू राणा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन, प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ठाकुर शशि पिंटू राणा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराया।
शिवपाल सिंह यादव ने ठाकुर शशि पिंटू राणा को संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने, जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहने तथा पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इस शिष्टाचार भेंट को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विशेषकर मेरठ और सरधना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

