उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने किय‍ा ध्वजारोहण

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं विधायक आराधना मिश्रा ने लखनऊ स्थित अपने आधिकारिक आवास पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की आत्मा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम नागरिक के सम्मान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में संविधान और जनता के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।

इसके पश्चात गणतंत्र दिवस के अवसर पर वह लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भी पहुँचीं, जहाँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर तिरंगे को नमन करते हुए उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता की रक्षा के संकल्प को पुनः दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा उसके संविधान में निहित है और उस आत्मा की रक्षा के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सत्य, न्याय और जनहित के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *