अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर नागरिकता जाँच रहा घूसखोर लेखपाल,निलंबन की माँग,DM ने SDM रामनगर को सौंपी जाँच
उत्तर प्रदेश

अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर नागरिकता जाँच रहा घूसखोर लेखपाल,निलंबन की माँग,DM ने SDM रामनगर को सौंपी जाँच

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। बाराबंकी जनपद की रामनगर तहसील के मीरपुर क्षेत्र में तैनात घूसखोर लेखपाल आशुतोष वर्मा अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर ग्रामीणों की नागरिकता की जाँच कर रहा है। ग्राम पंचायत सुढियामऊ तहसील रामनगर निवासी मो० उसामा अंसारी पुत्र मो० वसीम ने जिलाधिकारी के जनता दर्शन में शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर लेखपाल के विरुद्ध शिकायत कर दी है। जिसपर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए रामनगर की SDM को पूरे मामले की जाँच कर रिपोर्ट तलब कर ली है। शपथ पत्र के अनुसार प्रार्थी ने अपने जाति प्रमाण पत्र की तिथि अपडेट करने के लिए समस्त साक्ष्यों के साथ दो बार आवेदन किया। जिसे दोनों बार अस्वीकृत कर दिया गया। जबकि उसके पास 2023 का जाति प्रमाण पत्र पहले से ही मौजूद है। शपथ पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत सुढियामऊ का निवासी है और लखनऊ में रहकर सिविल सर्विसेज़ की तैयारी करता है। उसके पास ग्राम पंचायत सुढियामऊ तहसील रामनगर जनपद बाराबंकी का आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र व ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद है। लेकिन घूस न मिलने के कारण संबंधित लेखपाल अनैतिक प्रश्न खड़े कर रहा है। सवाल यह भी है कि आखिर जाति प्रमाण पत्र को अपडेट करने में नागरिकता की जाँच करने का क्या औचित्य है ? शिकायतकर्ता का नाम ग्राम पंचायत सुढियामऊ तहसील रामनगर की S.I.R. की फाइनल वोटर लिस्ट में भी मौजूद है। जब चुनाव आयोग पहले ही जाँच कर चुका है तो लेखपाल को नागरिकता की जाँच करने का लाइसेंस किसने दे दिया ? क्या संबंधित लेखपाल अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर ग्रामीणों को परेशान कर रहा है ? फिलहाल शपथ पत्र पर शिकायत के बाद लेखपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शिकायतकर्ता ने लेखपाल को निलंबित करने की माँग की है। जिलाधिकारी ने SDM रामनगर को जाँच सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *